एनसीसी के जवानों ने कैंडल मार्च निकाल जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

कोडरमा : हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत के बाद शुक्रवार की शाम कोडरमा में एनसीसी के जवानों ने कैंडल मार्च निकाला. झुमरीतिलैया शहर में झारखंड 45 एनसीसी बटालियन के कैडेटों ने भ्रमण कर झंडा चौक पर जनरल बिपिन रावत की तस्वीर के सामने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

शहर में भ्रमण करते हुए एनसीसी कैडेटों ने जनरल बिपिन रावत अमर रहे के नारे भी लगाए और उनकी याद में दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया. मौके पर बड़ी संख्या में एनसीसी के कैडेट मौजूद रहे. 45 बटालियन एनसीसी के सीओ संदीप कुमार सिंह ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसा कैसे हुआ इसकी जांच सरकार करा रही है. लेकिन, इस हादसे में देश और सेना का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे.

बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार यानी 8 दिसंबर की दोपहर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस हेलिकॉप्टर में उस वक्त देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी अपनी पत्नी मधुलिका के साथ मौजूद थे. दरअसल बुधवार को सीडीएस, जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 लोगों के साथ नीलगिरि हिल्स के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के स्टाफ कोर्स के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने जा रहे थे. इसी दौरान तमिलनाडु के कुन्नूर के पास सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें मौजूद 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई.

रिपोर्ट : कुमार अमित

शहीद रणधीर वर्मा को दी गयी श्रद्धांजलि, संगीतमय कार्यक्रम स्थगित

जनरल बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को लेकर आ रहा एक वाहन हुआ हादसे का शिकार

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...