सीडीएस जनरल विपिन रावत और अन्य जवानों की मौत पर निकाली गई कैंडल मार्च

Jamshedpur-सीडीएस जनरल विपिन रावत और उनके साथ 13 अन्य जवानों की हेलीकॉप्टर क्रैश में दुखद मौत पर टाइगर क्लब की ओर से शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाली गई. इस दौरान सभी ने हाथों में कैंडल लेकर अपनी संवेदना प्रकट की. यहां बता दें कि बिपिन रावत,पत्नी मधुलिका रावत,ब्रिगेडियर एलएस लीडर एसएम वीएसएम,हरिजन्दर सिंह,गुरुसेवक सिंह, जीतेन्द्र कुमार, लेफ्टिनेन्ट विवेक कुमार, बी.साई तेजा और एचएवी सत्यपाल समेत कुल 14 लोगों को लेकर दिल्ली से चला एमआई-सीरीज का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु कुन्नर के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

यह काफी जंगली इलाका है. चारों ओर घने और लम्बे-लम्बे वृक्ष है. दुर्घटना काफी दर्दनाक थी. घटनास्थल पर चारों तरफ आग की लपटें उठती दिख रही थी. वायु सेना और स्थानीय पुलिस ने तुरंत ही बचाव अभियान चलाया लेकिन बिपिन रावत सहित कुल 13 लोगों की जिन्दगी नहीं बचाई जा सकी.

बिपिन रावत की मौत की खबरें आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.  देश ने एक स्वर से घटना पर दुख जताया. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री के साथ ही पूरा देश ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...