ACAD 2025 का दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना में शुभारंभ, देशभर के स्कूली बच्चों ने किया रजिस्टर

ACAD 2025 का दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना में शुभारंभ, देशभर के स्कूली बच्चों ने किया रजिस्टर

पटना: बहुप्रतीक्षित ‘ए क्लू ए डे’ (ACAD) 2025 प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को पटना के दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक भव्य समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्र शंकरण और एक्स्ट्रा-सी के चीफ मेंटर आईएएस विवेक सिंह ने किया। इस दौरान दानापुर की एसडीएम दिव्या शक्ति भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्रॉसवर्ड के उत्साही प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रिंसिपल बी विनोद राय और चेतना झा, हेड – स्टूडेंट और टीचर लाइफ, डीपीएस पटना, ने इस पहल का समर्थन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्र शंकरण ने विद्यार्थियों को ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी और युवाओं को अपनी विशिष्टता अपनाने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

1 347 22Scope News

आईएएस विवेक सिंह ने सफलता के लिए जेएमएस सिद्धांत (जिज्ञासा, मेहनत और संस्कार) को आत्मसात करने को कहा। उन्होंने बताया कि ये सिद्धांत केवल क्रॉसवर्ड हल करने में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। दानापुर की एसडीएम दिव्या शक्ति ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विश्लेषणात्मक और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक भाग लेने और इस अद्वितीय अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

‘ए क्लू ए डे’ (ACAD) ऑनलाइन प्रतियोगिता है जिसके अंतर्गत हर दिन शाम 3:30 बजे www.crypticsingh.com पर एक क्रॉसवर्ड क्लू प्रकाशित किया जाता है। प्रतिभागी अगले दिन दोपहर 3:00 बजे तक अपने उत्तर जमा कर सकते हैं। राष्ट्रीय, राज्य और शहर स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को मासिक पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar के पैरा तैराक शम्स आलम आइसलैंड में रेक्जाविक अंतर्राष्ट्रीय खेलों में करेंगे प्रतिस्पर्धा
ACAD

ACAD

Bihar के पैरा तैराक शम्स आलम आइसलैंड में रेक्जाविक अंतर्राष्ट्रीय खेलों में करेंगे प्रतिस्पर्धा

Highlights

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...