रांचीः रिम्स में लालू प्रसाद का इलाज करने वाले और जाने-माने फिजीशियन डॉ उमेश प्रसाद का निधन हो गया। देर रात 3 बजे उन्होंने आखरी सांसे ली। एक महीना पहले ही मेडिसिन विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया था। डॉक्टर प्रसाद को मल्टीपल मायलोमा नामक बीमारी थी। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। लंबे समय से उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए घर पर ही दवाओं के साथ रेस्ट करने की सलाह दी थी। बावजूद वे हर दिन व्हीलचेयर से रिम्स पहुंचकर मरीजों की सेवा में लगे रहें। डॉक्टर उमेश प्रसाद की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दुख जताया है। उनके निधन से परिवार, रिम्स के चिकित्सकों, मेडिकल स्टूडेंट्स और अन्य जानने वालों में शोक की लहर है।

Advertisment
रिम्स में लालू प्रसाद का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉक्टर उमेश प्रसाद का निधन
पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...
पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...
पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...
दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...
‘मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन व शिकायतों...
पटना : बिहार सरकार ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन और शिकायतों के त्वरित...

















