बाढ़ : नशे के विरुद्ध पटना पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक बार फिर बाढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र में चार हजार एक सौ बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप बरामद की गई है। हाथीदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सब इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद चौधरी ने हाथीदह बाईपास में एक टायर दुकान के पास झाड़ी में दर्जनों कार्टून देखा। जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें कोडिन युक्त सिरप बरामद हुआ।
कोडिन युक्त सिरप लावारिश हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की परंतु किसी से इसकी सही जानकारी नहीं मिली। लिहाजा पुलिस द्वारा सभी 35 कार्टून को जब्त कर लिया गया और अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर तस्कर की तलाश की जा रही है। वहीं जब्त कोडिन युक्त सिरप का सैंपल जांच के लिए संबंधित लैब को भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े : सीतामढ़ी में बंद कमरे से 85 कार्टून कोडीन कफ सिरप बरामद
यह भी देखें :
विकाश कुमार की रिपोर्ट


