श्रम अधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, दो करोड़ की संपत्ति जब्त

पटना : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है. हाजीपुर के श्रम अधिकारी दीपक कुमार शर्मा के कई ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की. दीपक कुमार के हाजीपुर पटना और मोतिहारी स्थित ठिकाने पर विशेष निगरानी टीम ने छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पटना स्थित आवास से जो हकीकत सामने आई उसे देख विजलेंस की टीम भी हैरान रह गई. छापेमारी के दौरान बैग और बोरी में करोड़ो रुपये भरे हुए मिले. बताया जा रहा है कि बैग और बोरे से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक नोट पाए गए हैं. वहीं नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि गिनती के लिए मशीन मंगाना पड़ा है.

श्रम अधिकारी के घर से विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर जेवरात और कैश रुपया समेत दो करोड़ से ऊपर की संपत्ति को बरामद किया है. निगरानी विभाग को इस बात की सूचना थी कि अधिकारी दीपक कुमार ने अवैध तरीके से काफी धन उगाया है. अधिकारी हाजीपुर से पहले कैमूर में पदस्थापित रहे. वहां मजिस्ट्रेट के रुप में चेकपोस्ट पर भी ड्यूटी की. इस दौरान जमकर माल उगाही की गई. बता दें कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर निगरानी का हथौड़ा लगातार चल रहा है.

बता दें कि दीपक कुमार पूर्वी चंपारण जिला के शिकारगंज थाना क्षेत्र स्थित सिरौना गांव के रहने वाले हैं. वर्तमान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के रुप में तैनात हैं. हाजीपुर से पहले दीपक कुमार कैमूर में तैनात थे.

रिपोर्ट : उमेश चौबे/ब्रजेश

कांटा घर में छापेमारी के बाद कोयला फर्जीवाड़े का खुलासा

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...