Dhanbad Crime : रात के अंधेरे में एक साथ दो दुकानों में ताबड़तोड़ चोरी, जांच में जुटी पुलिस…

Dhanbad Crime : बीते रात चोरों ने धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया में एक साथ दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरो ने दुकान की छत (एल्बेस्टर) काटकर लाखों के सामान की चोरी कर रफुचक्कर हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

पीाबग 22Scope News

Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देता दुकानदार

Dhanbad Crime : लाखों के कीमती मोबाईल फोन समेत कई सामानो की चोरी

दुकान के मालिक रामेश्वर प्रसाद यादव बरमसिया में कपड़े की दुकान तथा मोबाईल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया बीते रात अपराधी दुकान की एलबेस्टर की छत काटकर घुसे और मोबाईल दुकान से लाखों के कीमती मोबाईल फोन, चार्जर, कोड आदि की चोरी कर फरार हो गए।

चूब 22Scope News

Dhanbad Crime : बगल के कपड़ा दुकान से भी 50 हजार की चोरी

इसके साथ ही बगल में ही कपड़े की दुकान से भी करीब 50 हजार के कपड़े की चोरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चोरी कि घटना cctv में कैद हो चुकी है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

तबूगचद 22Scope News

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने cctv फुटेज के आधार पर एक चोर की पहचान कर उसे हिरासत में लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। दुकानदार ने बताया कि बरमसिया भूदा रोड में पहले भी चोरी की घटना घट चुकी है। ऐसे में चोरी पर रोक लगाने को लेकर दुकानदारों का संघ अब मुख्य चौराहे पर cctv कैमरा लगाने का निर्णय लिया है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Bihar Somnath Yatra 2026: 1,150 श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Somnath Yatra 2026: सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...

Nishant Kumar Birthday: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिन पर श्रवण...

Nishant Kumar Birthday: सोमवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 45 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर राजनीतिक, सामाजिक और अन्य...

Bihar Tribal Development Proposal: आखिर बिहार ने केंद्र से क्यों मांगा...

Bihar Tribal Development Proposal: बिहार सरकार ने राज्य के आदिवासी इलाकों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार से ₹100 करोड़ के विशेष पैकेज का...