Dhanbad Crime : बीते रात चोरों ने धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया में एक साथ दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरो ने दुकान की छत (एल्बेस्टर) काटकर लाखों के सामान की चोरी कर रफुचक्कर हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देता दुकानदार
Dhanbad Crime : लाखों के कीमती मोबाईल फोन समेत कई सामानो की चोरी
दुकान के मालिक रामेश्वर प्रसाद यादव बरमसिया में कपड़े की दुकान तथा मोबाईल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया बीते रात अपराधी दुकान की एलबेस्टर की छत काटकर घुसे और मोबाईल दुकान से लाखों के कीमती मोबाईल फोन, चार्जर, कोड आदि की चोरी कर फरार हो गए।

Dhanbad Crime : बगल के कपड़ा दुकान से भी 50 हजार की चोरी
इसके साथ ही बगल में ही कपड़े की दुकान से भी करीब 50 हजार के कपड़े की चोरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चोरी कि घटना cctv में कैद हो चुकी है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने cctv फुटेज के आधार पर एक चोर की पहचान कर उसे हिरासत में लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। दुकानदार ने बताया कि बरमसिया भूदा रोड में पहले भी चोरी की घटना घट चुकी है। ऐसे में चोरी पर रोक लगाने को लेकर दुकानदारों का संघ अब मुख्य चौराहे पर cctv कैमरा लगाने का निर्णय लिया है।
धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—
Highlights


















