केंद्रीय मंत्री मांझी ने CM नीतीश से की औपचारिक मुलाकात

पटना : पटना स्थित मुख्यमंत्री निवास में कल यानी शुक्रवार की रात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हम के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान सूबे में हमारे मंत्रालय के चल रहे कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं सीतामढ़ी के सांसद देवेशचंद्र ठाकुर भी मौजूद रहें।

जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कल मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने गया था। बातें तो वहां कई मुद्दों पर हुई पर गयाजी के इमामगंज के लिए एक खुशखबरी है। 13 फरवरी को मुख्यमंत्री के यात्रा के दौरान हमारे इमामगंज के उच्च शिक्षा को लेकर बहुत बड़ी खबर मिलने वाली है। हमने चुनाव प्रचार के दौरान इमामगंज में उच्च शिक्षा को लेकर जो वादा किया था उसे पूरा करने का समय आ गया है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : नीतीश कुमार, स्व. रतन टाटा व स्व. मनमोहन सिंह को मिल सकता है भारत रत्न

यह भी देखें :

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...