नीतीश की बिगड़ी तबीयत, 28 को होगी पूर्णिया में प्रगति यात्रा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है, जिसके बाद उनका पूर्णिया दौरा रद्द कर दिया गया है। नीतीश कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में भी अस्वस्थता के कारण शामिल नहीं हो सके। नीतीश कुमार हर साल दलित टोले में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होते थे, इस बार वहां भी नहीं गए। फिलहाल वो सीएम आवास में आराम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है। डॉक्टरों की सलाह पर सीएम के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्हें सर्दी और बुखार होने की बात कही जा रही है।

प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव

मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के बाद उनकी प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। 27 जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया जाने वाले थे। सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन इसी बीच सीएम की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सूत्रों की माने तो गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को सर्दी लग गई है, जिसके कारण उनकी तबीयत थोड़ी खराब हो गई है। इसे देखते हुए उनकी प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। कैबिनेट विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पूर्णिया में होने वाली सीएम की प्रगति यात्रा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

Nitish Purnea 1 22Scope News

यह भी पढ़े : NDA संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन, आज से दूसरे चरण की होगी शुरुआत

यह भी देखें :

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...