Lohardaga : पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Lohardaga : लोहरदगा के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई जब पुंदाग जंगल में एक युवक का पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। हालांकि शव की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। युवक का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ा हुआ है जिससे उसका पहचान करने में दिक्क्त आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढे़ं- Giridih के इस शख्स ने खरीद ली 90 करोड़ की प्राइवेट जेट, फिर.. 

Lohardaga : बकरी चराने गए ग्रामीणो ने देखा शव

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह गांव के कुछ लोग पुंदाग जंगल में बकरी चराने गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया।

ये भी पढे़ं- Jharkhand Politics : बाबूलाल मरांडी जैसा सांप्रदायिकता फैलाने वाला व्यक्ति पूरे झारखंड में नहीं-मंत्री इरफान अंसारी का पलटवार… 

हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का चेहरा बुरी तरह से पत्थर से कुचला हुआ है। जिसके कारण पुलिस भी अभी तक शव की शिनाख्त नही कर पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृत युवक की पहचान करने में जुट गई है।

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...