लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा: झपकी मारते चालक की लापरवाही से बस ट्रक से टकराई और फिर………………….

लोहरदगा :   चंदवा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सासाराम से राउरकेला जा रही एक यात्री बस मवाटोली के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार यात्री सासाराम, राउरकेला और औरंगाबाद जैसे विभिन्न जिलों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। घायलों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने का कार्य भी प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

 

गुमला: गांव में बंद पड़ी पानी की व्यवस्था पर हाईकोर्ट का...

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने गुमला ज़िले के पालकोट ब्लॉक में स्थित गिरजा टांगराटोली गाँव में पीने के पानी की सप्लाई और आँगनवाड़ी केंद्र से...

मुख्यमंत्री ने कहा- मां मुंडेश्वरी धाम को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने व...

कैमूर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया पंचायत स्थित मां मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के समीप आयोजित सहयोग शिविर...

Ranchi Agriculture Fair 2026: मोरहाबादी मैदान में किसानों के लिए सजा...

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय 'झारखंड कृषि उपज और व्यापार मेला-2026' का आयोजन किया जा...