Advertisment

बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार, नाबालिग ने पिता पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

धनबाद/झरिया : शहर में कलयुगी पिता ने दुनिया के सबसे पवित्र और मजबूत पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मशार करने का काम किया है. झरिया में पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. रविवार की रात लगभग 8 बजे एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए झरिया थाने में लिखित शिकायत की है. नाबालिग लडकी ने बताया कि हथियार का भय दिखाकर पिछले तीन महीनों से उसके पिता उसे डराकर दुष्कर्म कर रहा था. जिसके बाद न्याय की गुहार लेकर पीड़िता अपनी मां के साथ झरिया थाना पहुंची. आरोपी पिता पैर से विकलांग है और ऑटो ड्राइविंग का काम करता है जो भागा 5 नंबर का रहने वाला है. लिखित शिकायत के बाद झरिया पुलिस आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर थाना ले आई और मामले की जांच में जुट गई है. नाबालिग ने बताया कि पिता उसकी मां को नींद की दवा देकर फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था. लड़की की मां का कहना है कि उसे पहले से इसकी जानकारी नही थी जब नाबालिग ने बताया तब मां-बेटी थाने में मामला दर्ज कराया. थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट : अनिल

रिश्ता हुआ शर्मसार, बड़ी मां ही निकली बच्चे का सौदागर

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...