Hazaribagh: होटल से 2.5 लाख की अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

Hazaribagh: जिले के चौपारण स्थित चोरदहा चेक पोस्ट के समीप एक होटल में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2.5 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में राहुल यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

Hazaribagh: अवैध शराब बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल पर छापा मारा, जहां शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। उत्पाद विभाग के एसआई सुमितेश के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी से जुड़ी गतिविधि पर पहले से नजर रखी जा रही थी।

एसआई सुमितेश ने बताया कि यह कार्रवाई तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Hazaribagh: प्रशासन की लोगों से अपील

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता को सराहा जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...