महाकुंभ 2025 में सोमवार को रात 10 बजे तक 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, अब तक 14.76 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 में सोमवार को रात 10 बजे तक 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, अब तक 14.76 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान। महाकुंभ 2025 के जारी महोत्सव में मौनी अमावस्या से पहले आज सोमवार को बड़ी संख्या में देश और विदेश से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं का रेला गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम स्थल त्रिवेणी में पावन डुबकी लगाने को उमड़ा।

वीवीआईपी मूवमेंट के तहत पहुंचे श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री इनमें शुमार रहे। गिनती में लगा सरकारी तंत्र हांफने की स्थिति में दिखा। केवल सोमवार को संगम में डुबकी लगाने वालों की गिनती मकर संक्रांति के बाद पहली बार एक करोड़ के पार पहुंच गई। सोमवार को रात 10 बजे तक संगम में डुबकी लगाने वालों का आधिकारिक ब्योरा जारी किया गया।

इसके मुताबिक, सोमवार 27 जनवरी को रात 10 बजे तक 1.55 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों ने त्रिवेणी में पावन स्नान का लाभ उठाया। पौष पूर्णिमा से शुरू हुए महाकुंभ स्नान के क्रम में अब तक डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों की संख्या सोमवार रात 10 बजे तक 14.76 करोड़ के पार चली गई है। इसकी पुष्टि उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग ने की है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने सपरिवार संगम में लगाई डुबकी…

महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस़्या से पहले सोमवार को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सपरिवार गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगमस्थल त्रिवेणी में CM Yogi और बाबा रामदेव संग समेत अन्य साधु-संतों संग पावन डुबकी लगाई। उन्होंने संगम में पावन डुबकी लगाने के बाद परिवार संग गंगा आरती की।

गृहमंत्री अमित शाह अक्षय वट पहुंचे तो उनके साथ उनके पुत्र जय शाह भी मौजूद रहे। CM Yogi आदित्यनाथ ने रजत कुंभ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज में ‘अक्षय वट’ पर पूजा-अर्चना की। फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ महाकुंभ में स्वामी अवधेशानंद आश्रम में पहुंचे। यहां सभी ने जलपान आदि किया। इसके बाद वह जूना अखाड़े पहुंचे।

धर्म नगरी के दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह न गुरु शरणानंद जी और गोविंद गिरी जी महाराज से मिलने के लिए गुरु शरणानंद जी के आश्रम पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और अन्य संतों से मुलाकात की। इस दौरान स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनको आशीर्वाद दिया। फिर वह श्रृंगेरी, पुरी और द्वारका के शंकराचार्यों से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लेने पहुंचे।

सोमवार को प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में स्नान और पूजा-अर्चना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि –‘…महाकुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। …पवित्र त्रिवेणी संगम पर सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक ‘महाकुंभ’ में पूज्य संतजनों के सान्निध्य में स्नान कर अभिभूत और भावविभोर हूं। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती से सभी के कल्याण की कामना करता हूं’।

सोमवार को महाकुंभ में भाग लेने के क्रम में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
सोमवार को महाकुंभ में भाग लेने के क्रम में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

सुर्खियों में संगम तट CM Yogi और बाबा रामदेव के योगाभ्यास की युगलबंदी…

सोमवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में वीवीआईपी मूवमेंट काफी रहा और श्रद्धालुओं का अटूट रेला भी पूरे समय बना रहा लेकिन जिस घटनाक्रम ने सोमवार को सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह रहा – वाराणसी के मणिकर्णिका घाट वाले सतुआ बाबा से गुफ्तगू के बाद CM Yogi और बाबा रामदेव के योगाभ्यास की युगलबंदी का।

सोमवार को संगम तट पर साथ में योग करते सीएम योगी और बाबा रामदेव
सोमवार को संगम तट पर साथ में योग करते सीएम योगी और बाबा रामदेव

मीडिया के कैमरों का फ्लैश फोकस मुख्य रूप से सोमवार की दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार पर ही रहा लेकिन इसी बीच साधु-संतों के बीच वीवीआईपी सुरक्षा घेरे में ही जरा अलग हटे योग गुरू बाबा रामदेव यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ संग इस दौरान तनिक अलग मिजाज में तनावमुक्त मुद्रा में दिखे।

योग गुरु रामदेव के साथ CM Yogi ने योगाभ्यास किया। फिर दोनों ने साथ ही त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और डुबकी लगाई। इस मौके पर मीडिया से टकराते ही योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि – ‘अमित शाह जी सनातन धर्म के गौरव हैं… महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। यह सनातन युग का ‘गौरव-काल’ है…’। 

सोमवार को संगम तट पर साथ में योग करते सीएम योगी और बाबा रामदेव
सोमवार को संगम तट पर साथ में योग करते सीएम योगी और बाबा रामदेव

योगासन करने में CM Yogi की चुस्ती-फुर्ती देख चकित हो अपलक निहारते रहे बाबा रामदेव…

असल में सोमवार को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ही संगम तट पर CM Yogi आदित्यनाथ और बाबा रामदेव के अलावा संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा भी मौजूद थे। योग गुरु बाबा रामदेव और सतुआ बाबा के बीच कुछ देर गुफ्तगू हुई।

बाबा रामदेव के कानों में सतुआ बाबा ने कुछ कहा और फिर क्या था, बाबा रामदेव CM Yogi के निकट गए और अगले ही पल संगम किनारे के क्षेत्र में CM Yogi और बाबा रामदेव की जुगलबंदी शुरू हो गई। दोनों योगासन करने लगे। संगम किनारे बाबा रामदेव ने जो भी योगासन किया, CM Yogi ने उसे बखूबी कर दिखाया।

सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री संग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते सीएम योगी आदित्यनाथ और बाबा रामदेव।
सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री संग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते सीएम योगी आदित्यनाथ और बाबा रामदेव।

योगासन में मुश्किल कहे जाने वाले ताड़ासन के अभ्यास के लिए बाबा रामदेव ने CM Yogi को आमंत्रित किया तो  CM Yogi बिना पल गंवाए उसके लिए भी रजामंद दिखे। यही नहीं, CM Yogi ने इस आसन को पूरी तन्मयता और बारीकी के साथ कर दिखाया तो बाबा रामदेव और वाराणसी के सतुआ बाबा उन्हें अपलक निहारते ही रह गए।

Saffrn

Trending News

Dog Attack News: आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय बच्चे...

धनबाद के गोनोडी ओपी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के बच्चे की मौत, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप, मुआवजे...

झारखंड Weather Update: Heatwave Alert के साथ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का...

 झारखंड में 2 मई 2026 को हीटवेव, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जानिए ताजा मौसम अपडेटWeather Update रांची:...

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img