21 सूत्री मांग को लेकर होमगार्ड जवानों ने निकाला आक्रोश मार्च

मधेपुरा : मधेपुरा में 21 सूत्री मांग को लेकर होमगार्ड जवानों ने राज्यव्यापी आह्वान पर आक्रोश मार्च निकाला और कलाभवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। दरअसल, बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई के बैनर तले आज मधेपुरा में होमगार्ड जवानों के द्वारा अपनी 21 सूत्री मांगों के समर्थन में पूरे शहर में आक्रोश मार्च निकालकर जिला मुख्यालय स्थित कला भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। वहीं धरना प्रदर्शन में शामिल होमगार्ड के जवानों ने थाली पीटते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

साथ ही संघ के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया कि हमारे 21 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन पत्र दिया गया था। जिस पर वार्ता भी हुई जिसमें सरकार ने 31 दिसंबर तक का समय लिया था लेकिन अब जनवरी का अंत होने चला है लेकिन इस दिशा मे कोई पहल नहीं हो रहा है। इसीलिए संघ के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। फिलहाल आज से यह तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। अगर हम लोगों की मांग पूरी नहीं की जाती है तो हमलोग अपना हथियार और वर्दी सरकार को सौंपकर अनिश्चितकालीन के लिए आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

यह भी पढ़े : हाथ में थाली पकड़ पिटते हुए घूम रहे हैं गृह रक्षा वाहिनी के कर्मी

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...

मुख्यमंत्री ने कहा- अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों...

हाजीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल...

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी...

भागलपुर : भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव...