क्लर्क की बेटी पहले प्रयास में बनी प्रखंड कृषि पदाधिकारी

बांका : बांका क्षेत्र की बेटियां भी अब खूब कमाल कर रही है। बड़ी से बड़ी परीक्षा में यहां की बेटियां भी परचम लहरा रही है। यही कारण है कि हर साल होने वाले कठिन से कठिन परीक्षाओं में यहां की बेटियां सफलता की झंडे गाड़ रही है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। बांका जिला के अमरपुर शहर निवासी जयशंकर भगत की पुत्री अनामिका भगत ने पहले ही प्रयास में बिहार कृषि सेवा में प्रखंड कृषि पदाधिकारी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। अनामिका ओबीसी कैटेगरी में 20वा रैंक हासिल की है।

इसके बाद से शहर में हर्ष का माहौल बना हुआ है। अनामिका भगत के पिता हरिकिशन भगत कॉलेज में क्लर्क के पोस्ट पर कार्यरत हैं। किसी तरह अपनी बेटी को पढ़कर इस सफलता के मुकाम तक पहुंचा है। अनामिका भगत बताती है कि उनकी शुरुआती पढ़ाई अमरपुर आदर्श बालिका उच्च विद्यालय से उन्होंने 10वीं परीक्षा पास की है। 12वीं एलएन कॉलेज कॉलेज से जबकि बीएससी डॉक्टर अब्दुल कलाम कृषि विश्वविद्यालय किशनगंज आर वारी में टॉपर रह चुकी है। वहीं एमएससी सबौर कृषि विश्वविद्यालय से कर रही हैं।

यह भी देखें :

उनकी मां ने बताया कि दो लड़कियों में अनामिका छोटी बहन है। यह बचपन से ही पढ़ाई के प्रति काफी रुचि था और शुरुआती पढ़ाई से ही अब्बल रही है। अनामिका भगत अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, चाचा चाचा और भाई बहन को दिया। उन्होंने बताया कि हमारा एकजुट परिवार है। हमारे परिवार के सभी सदस्य हमेशा मेरे मनोबल को मजबूती प्रदान करते रहे हैं। अनामिका के पिता जयशंकर भगत बताते हैं कि बेटी की सफलता पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

यह भी पढ़े : Mahakumbh : कालका मेल का नहीं खुल रहा था दरवाजा, ट्रेन के AC कोच के शीशे टूटे

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...