बढ़ रहा ओमिक्रॉन का खतरा, ऐहतियात बरतने की जरूरत

ओमिक्रॉन: कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन को माना जा रहा है. कोरोना के पहली और दूसरी लहर के बाद विश्व ओमिक्रॉन के खतरे से भयभीत महसूस कर रहा है. विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2022 में यूके में ओमिक्रॉन का तेजी से फैलाव हो सकता है. यूके में अबतक ओमिक्रॉन के 1200 से अधिक मामले हैं. फिलहाल  केवल भारत की बात करें, तो ऑमिक्रॉन से महाराष्ट्र में अबतक 17, राजस्थान में 09, गुजरात में 03, कर्नाटक में 02, दिल्ली में 02 और आंध्र प्रदेश में 01 व्यक्ति के संक्रमित होने की सूचना मिली है.

यूके की बात करें तो यूके सरकार ने ओमिक्रॉन को लेकर वहां अलर्ट जारी किया है. यूके सरकार की मानें तो दिसंबर 2021 के अंत तक ओमिक्रॉन के एक लाख से अधिक मामलों के आने का खतरा बढ़ा हुआ है. यूके में ओमिक्रॉन के 1239 नए मामले सामने आए हैं और अबतक कुल 3137 केस हो चुके हैं.

भारत की बात करें, तो जानकारों के मुताबिक भारत में जनवरी 2022 के बीच ओमिक्रॉन अपना पैर पसार सकता है. लेकिन फिलहाल भारत के कुल छह राज्यों में 34 लोगों के ओमिक्रॉन संक्रमण से संक्रमित होने की बात सामने आ रही है.

इस संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि केरल, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नागालैंड के 19 जिलों में पिछले दो हफ्तों में कोरोना संक्रमण का दर पांच से दस प्रतिशत के बीच दर्ज की गयी है. जिन क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. उन क्षेत्रों में संक्रमण को रोकने के लिए तमाम इंतजाम किये जा रहे हैं.

बताते चलें कि भारत के कई राज्यों के लोग इन दिनों बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों को पूर्ण ऐहतियात बरतने, हांथ को साबुन या हैंड वॉश से धोने, हांथ को लगातार सैनेटाइज करने, गल्ब्स और मास्क का उपयोग करने पर चिकित्सक नियमित से जोर दे रहे हैं.

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img