पिस्का मोड़ के विश्वनाथ मंदिर में ‘काशी विश्वनाथ कॉरिडोर’ का हुआ सीधा प्रसारण

रांची : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर रांची के पिस्कामोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर में एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई. इस दौरान कई पुजारियों को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह सहित सैकड़ों बीजेपी के नेता शामिल हुए.

रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गाया है. क्योंकि देवो के देव महादेव की नगरी जो बाबा भोलेनाथ के त्रिशूल पर बसा हुआ है, जिसे हम वाराणसी कहते हैं वहां काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया है. आज पूरा देश गौरवान्वित है, हम सब सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं. भारत के अंदर जितने भी सनातन धर्म मानने वाले लोग हैं और विश्व के कोने-कोने में फैले हुए जितने भी सनातन धर्मी हैं वह आज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. क्योंकि सदियों से राजनीति के कारण हमारे सनातन धर्म को कहीं ना कहीं पीछे करने का काम किया गया है.

cp singh1 22Scope News

उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांस्कृतिक, धार्मिक और अलौकिक इन सारी चीजों की विरासत को संजोकर रखने का प्रयास ही नहीं कर रहे हैं बल्कि इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. यही कारण है कि वर्षों चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को कनाडा से भारत लाकर पुनः उसे उसी काशी मंदिर विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया गया है. ललिता घाट से विश्वनाथ मंदिर तक एक ऐसा कॉरिडोर बनाया गया है जिसे आज पूरा विश्व देख रहा है. हम सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं. आने वाले वर्षों में मथुरा में भी जहां हमारे कृष्ण कन्हैया का जन्म स्थान है वह भी विकसित हो. वहां पर वर्षों पूर्व मुस्लिम समाज के द्वारा मस्जिद बना दिया गया है. उसको भी वहां से हटाया जाए. उसे भी कृष्ण जन्म भूमि के रूप में चिन्हित किया जाए.

वहीं अन्य नेता और स्थानीय लोग भी काफी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज एक और सपना पूरा हुआ है. ये इसलिए सम्भव हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस काम को पूरा करवाया. वाराणसी का गौरव आज लौट गया है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

काशी विश्वनाथ मंदिर के कोरिडोर लोकार्पण के सीधे प्रसारण का लिया आनंद

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...