Hazaribagh : बारूद से भरी ट्रक के टायर में आग लगने से मची सनसनी…

Hazaribagh : बड़कागांव डेली मार्केट स्थित कोऑपरेटिव बैंक के पास बारूद लेकर रांची जा रहा ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई। आग की खबर मिलते ही आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। गाड़ी के नजदीक वाले सभी दुकानों के शटर एकाएक गिरने लगे। कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आग को बुझाने के प्रयास किया परंतु आग नहीं बुझ पाई।

Hazaribagh : घटना के बाद लोगों की जुटी भीड़
Hazaribagh : घटना के बाद लोगों की जुटी भीड़

हालात की गंभीरता को देखते हुए दमकल वाहन को बुलाया गया तब कहीं जाकर आग पर काबू पाई गई। बारूद भरी गाड़ी में आग लगने की खबर आग की तरफ फैल गई। देखने वालों की भीड़ उमड़ गई। उपस्थित पुलिस के द्वारा लोगों को दूर रखा ताकि कोई अनहोनी नहीं हो जाए। ट्रक में लगभग डेढ़ सौ से अधिक बारूद से भरा कार्टून लोड था । जो एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती थी।

Hazaribagh : आग पर काबू पाने की कोशिश करती दमकल की टीम
Hazaribagh : आग पर काबू पाने की कोशिश करती दमकल की टीम

Hazaribagh : बीजीआर कंपनी के बारूद से लदा था ट्रक

आग बुझाने से बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा हजारों लोग चपेट में आ सकते थे। गाड़ी के ड्राइवर ने अपना नाम शंकर बताया ड्राइवर ने आगे कहा कि केरेडारी बीजीआर कंपनी में बारूद अनलोड करके रांची वापस जा रहा था गाड़ी के टायर में आग लग गई थी। मामले को लेकर पुलिस ने ड्राइवर को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का मानना है कि आखिर बारूद भरा ट्रक घनी आबादी वाली क्षेत्र से परमिशन कैसे दी गई।

Hazaribagh : ट्रक के अंदर भरी बारुद
Hazaribagh : ट्रक के अंदर भरी बारुद

इस मामले में बारूद ले जा रहे ड्राइवर ने कुछ भी बताने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है। वहीं बड़कागांव मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ने पुलिस से बारूद गाड़ी के मालिक, कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। वाहन का जब रूट चार्ट नहीं था तो बारूद भरी वाहन भारी आबादी वाली सड़क पर घुसा कैसे। बारूद गाड़ी का आवागमन वैकल्पिक रास्ते से होना चाहिए।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि...

Bihar Women Schemes 2026: बिहार की बहनें बदलेंगी तकदीर! महिलाओं की...

Bihar Women Schemes 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...