बिजली विभाग के लापरवाही आई सामने, किसान की करंट लगने से मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर बिजली विभाग के लापरवाही सामने आई है। जहां खेत में पानी पटवन करने के दौरान किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मांसीरपुर गांव की है। मृत किसान की पहचान मांसीरपुर गांव के रहने वाले कोमो यादव के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि कामो यादव खेत में पानी पटवन कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पहले से ही बिजली का तार खेत में ही टूट पड़ा था और अचानक पानी पटवन करने के दौरान ही किसान कामों यादव करंट के चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से बेहोश होकर वहीं पर जमीन के नीचे गिर गया। आनन फानन में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बलिया पीएचससी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।उन्होंने बताया है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण किसान कामों यादव की मौत हुई है।

यह भी देखें :

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि बिजली का तार टूट गया था। इसकी शिकायत बिजली विभाग को की गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी बिजली विभाग के द्वारा दुरुस्त नहीं किया गया। जिसके कारण से आज एक किसान की मौत करंट के चपेट में आने से हो गया। फिलहाल इस घटना सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी है। मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदस्य अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : एक बार फिर रिश्ता हुआ शर्मसार, भतीजे ने चाचा को मारी गोली

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...