Hazaribagh : होटल में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, होटल संचालक समेत तीन धराए…

Hazaribagh : उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए आज बरही-बरकट्ठा मार्ग स्थित बरियथा मोड़ पर एक होटल से 4 पेटी विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान होटल संचालक कृष्ण गुप्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी छोटू फरार हो गया।

Hazaribagh : मामले की जानकारी देती पुलिस
Hazaribagh : मामले की जानकारी देती पुलिस

Hazaribagh : होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

उत्पाद निरीक्षक सुमितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में होटल संचालक कृष्ण गुप्ता और उसके दो स्टाफ शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छोटू ही होटल में अवैध शराब की आपूर्ति करता था। इसी आधार पर उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने छोटू के घर पर छापेमारी की, जहां से शराब की पैकिंग में उपयोग होने वाली खाली बोतलें, ढक्कन और विदेशी शराब जब्त की गई।

Hazaribagh : जब्त शराब के साथ आरोपी
Hazaribagh : जब्त शराब के साथ आरोपी

 

जब्त शराब की कीमत ढाई लाख रुपए

बरामद शराब की अनुमानित कीमत दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। उत्पाद विभाग और पुलिस अब फरार आरोपी छोटू की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

ly67 min 22Scope News

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को कटकमदाग में भी बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब पकड़ी गई थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान और सख्त होगा।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...