रांची में होने जा रहा है दंगल, 30 टीमों के अंडर 15 रेसलर्स करेंगे आजमाइश

रांची: खेलगांव के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 15 दिसंबर से राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 29 राज्यों की 30 टीमों के 800 से अधिक खिलाड़ी, कोच  और अधिकारी भाग लेंगे. इस प्रतियोगित में अंडर 15 महिला और पुरूष कुश्ती के खिलाड़ी शिरकत करेंगे. खिलाड़ी खेल के दौरान दांव-पेंच के जरिए एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश करेंगे. इस आयोजन में इंडियन एयर फोर्स की भी एक टीम हिस्सा लेंगी.

इस संबंध में कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया जाएगा. ये आयोजन अंडर 15 फ्री स्टाईल कुश्ती चैंपियनशिप के नाम से जाना जाएगा. इसमें महिला एवं पुरूष दोनों तरह के खिलाड़ी भाग लेंगे. मंगलवार यानी 14 दिसंबर को खिलाड़ियों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. जो नाम पूर्व से लिस्ट में उपलब्ध कराये गये हैं, उनसे मिलते-जुलते खिलाड़ी या फिर कोई अन्य खिलाड़ी टीम की तरफ से भेजे गए हैं. इसके संबंध में जानकारी लेते हुए खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जा सकेगी. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ करा रही है. जिसमें 15 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक खिलाड़ियों का बॉडी वेट लिया जाएगा. उसके बाद 10:00 बजे सुबह  से विधिवत रूप से उद्घाटन के बाद कुश्ती की प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी. झारखंड की कुश्ती टीम के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि टीम की बहुत ही अच्छी स्थिति है और खिलाड़ी अभी भी प्रैक्टिस में लगे हैं. आशा है कि इस कुश्ती चैंपियनशिप में वो अपनी अच्छी जगह बना पाएंगे. इस संबंध में उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल के रेसलिंग चैंपियनशिप में राज्य के खिलाड़ियों ने जैसा खेल खेला है. इसबार उनकी स्थिति पहले से बेहतर होगी.

कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर स्टेडियम में साफ-सफाई कर तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे विधिवत रूप से किया जाएगा.

रिपोर्ट- प्रोजेश

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...