Advertisment

महापौर ने RCC नाला निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

बेतिया : बेतिया नगर निगम के महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने रविवार को वार्ड-7 में विमल तोदी के घर से रेमी राज के घर बन रहे आरसीसी नाला निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि कुल 14.68 लाख रुपए से भी अधिक लागत की जानकारी देते हुए बताया कि इस नाला निर्माण का कार्य पूरा हो जाने से नगर निगम के वार्ड-7 की एक बड़ी आबादी को व्यवस्थित जल निकासी की सुविधा मिल जाएगी।

इस मौके मौजूद स्थानीय नगर पार्षद सह सशक्त समिति के सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि इस नाला के वर्षों से जर्जर और जातीग्रद होने के कारण सैकड़ों परिवारों के लिए जल निकासी में समस्या हो रही थी। यह नाला निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद लोगों को बड़ी सुविधा बढ़ेगी। इसके साथ ही महापौर सिकारिया ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत पौने दो सौ से भी अधिक करीब 25 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाएं लंबित हैं। इन विकास योजनाओं को युद्ध स्तर पर पूरा करने की आवश्यकता है। क्योंकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बीतने में अब दो माह से भी कम समय बचा है।इन्होंने करीब 25 करोड़ रुपए खर्च वाली पौने दो सौ योजनाओं की गति धीमी रहने पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह से कहा कि सारी लंबित योजनाओं को दो माह में पूरी गुणवत्ता के साथ शुरू कर पूरा किया जाए।

यह भी पढ़े : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाना बहुत जरूरी – गरिमा

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...