पटना के सौन्दर्यीकरण के लिए CM लगातार हैं एक्टिव, सैदपुर नाला और पहाड़ी पर…

CM ने सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ सड़क निर्माण कार्य का किया स्थल निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश। मुख्यमंत्री ने ड्रेनेज पंपिंग प्लांट, पहाड़ी का भी किया निरीक्षण

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शीतला मंदिर फ्लाईओवर के पास के नाला, ड्रेनेज पंपिंग प्लांट पहाड़ी तथा सैदपुर नाला का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त अनिमेष परासर ने मुख्यमंत्री को इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। CM CM CM CM CM 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले भी इसे आकर कई बार देखा है। यह योजना काफी अच्छी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैदपुर नाले का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार कर इसके ऊपर फोर लेन सड़क बनाने का कार्य तेजी से करें। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से सैदपुर, राजेन्द्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी तथा न्यू पटना बाईपास से जुड़ने का लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी। फोर लेन बन जाने से शहरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ शहर भी खुबसूरत दिखेगा।

यह भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव को लेकर BLA के प्रशिक्षण का छठा चरण संपन्न

ज्ञातव्य है कि पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं एक सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी का बहाव सैदपुर नाला के माध्यम से होता है। नगर विकास विभाग अन्तर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के द्वारा 259.81 करोड़ रूपये की लागत से सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस नाला की लंबाई 5.61 किलोमीटर है।

Goal 6 22Scope News

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह एवं नगर आयुक्त अनिमेष परासर उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Ayodhya को योगी सरकार का एक और तोहफा, रामपथ, भक्ति पथ के बाद अब बनेगा….

Lalan Singh Meets Nitish Kumar: अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई...

Lalan Singh Meets Nitish Kumar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार...

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...