Hazaribagh: चौपारण में अफीम की खेती पर एक्शन, कई एकड़ में लगी फसल को किया गया नष्ट

Hazaribagh: चौपारण थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव में आज पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट की है। करीब 50 एकड़ में लगी अवैध फसल को पुलिस ने नष्ट किया। इस कार्रवाई में आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए थे।

Hazaribagh: अफीम की खेती को नष्ट किया गया

SP के नेतृत्व में बरही के SDPO, सर्किल इंस्पेक्टर, चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश सहित वन विभाग की टीम ने फसल को नष्ट किया। पुलिस ने ट्रैक्टर के जरिये फसलों को रौंदा। वहीं, मौके पर लोगों को नशे की खेती नहीं करने के लिए जागरूक भी किया गया।

Hazaribagh: अफीम की खेती करने वालों पर होगी कार्रवाई

लोगों को अफीम की खेती से होनी वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। वहीं, आग्रह किया गया कि आसपास के इलाके में अगर कोई इस गैर कानूनी काम को कर रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। उस पर कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चंदन राणा की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...