Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चौपारण पुलिस प्रशासन अफीम खेती के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस पर तकरीबन 15 दिनों से निरंतर प्रतिदिन कार्रवाई हो रही है। अभी तक 455 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया गया है।
Hazaribagh: अफीम खेती पर कार्रवाई जारी
वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि जब तक चौपारण पूरी तरीके से अफीम पोस्ता मुक्त नहीं होगा, तब तक कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, ASI बादल मेहता व वनपाल पंकज कुमार की भूमिका रही।
Highlights


















