पैसे का हिसाब मांगना पड़ा पिता को मंहगा, बेटे ने हथौड़ी मारकर कर दी हत्या

दानापुर : नासरीगंज में बेटे से पैसे का हिसाब मांगना पिता को महंगा पड़ गया. आरोपी बेटे ने पिता को हथौड़ी से मारकर घायल कर दिया, इससे भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तब उसने अपने पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. पिता की हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि मृतक नासरीगंज के प्राचीन देवी मंदिर के पास के रहने वाले कृष्णा राय थे. उनके दो बेटे हैं. एक बेटा गुंजन दिल्ली में रहता है. दूसरा बेटा विकास कुमार जो दसवीं का छात्र है. पिता ने जब विकास से पैसे का हिसाब मांगना शुरू किया तो विवाद काफी बढ़ गया. बेटे ने पिता पर पहले हथौड़ी से वार घायल कर दिया. आरोपी बेटे पर हैवानियत इस कदर हावी हो गई की उसने घयाल पिता को चाकू से गोद कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. मृतक सदाकत आश्रम में गार्ड का काम किया करते थे. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : पंकज राज

पिता के पैसे के लिए भाई ने भाई की कर दी हत्या…

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...