Advertisment

Nawada में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान गोलीबारी, एक युवक घायल, पुराने विवाद में…

नवादा: नवादा में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के मूसन बीघा गांव की है। घायल युवक की पहचान सुनील यादव के पुत्र पियूष कुमार के रूप में की गई।

मामले में घायल के बड़े भाई कौशल कुमार ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी पप्पू यादव ने जानलेवा किया है। उन्होंने बताया कि उसने पहले भी उनकी बहन को गोली मारी थी जिसका मामला भी कोर्ट में चल रहा है एक बार फिर उसने सरस्वती पूजा विसर्जन की आड़ में भीड़ का फायदा उठा कर जानलेवा हमला किया है।

हालांकि गनीमत रही कि गोली सर को छुते हुए निकल गई जिससे उसकी जान बच गई। फ़िलहाल घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     बेगूसराय के Top 10 में शामिल कुख्यात को STF ने दबोचा

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada

Nawada

Highlights

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...