Commercial Advertisment

बहन को Intermediate Exam दिलाने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

कैमूर: कैमूर में बहन को बाइक से Intermediate Exam दिलाने जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन को इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जा रहा था तभी एनएच 30 पर दादर गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई जबकि परीक्षार्थी बहन बुरी तरह से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास में मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकरी मिलने पर मोहनिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान सहबाजपुर गांव के विमल का पुत्र विपुल के रूप में की गई है जबकि घायल युवती मृतक की बहन पायल कुमारी है। बताया जा रहा है कि घायल युवती अपने भाई के साथ इंटरमीडिएट का परीक्षा देने के लिए बाइक से भभुआ जा रही थी। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के चिकित्सक विंध्याचल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया मेरे अस्पताल में एक लड़की घायल अवस्था में आई थी जिसे स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया था।

युवती की भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और इसके सर में काफी गंभीर जख्म के निशान है। प्राथमिक उपचार अनुमंडल असताल मोहनिया में कराने के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Intermediate की परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 9 छात्राएं घायल

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Intermediate Exam Intermediate Exam Intermediate Exam Intermediate Exam

Intermediate Exam

Bihar Tourism Heritage: बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत दुनिया को...

Bihar Tourism Heritage, पटना: बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार पर्यटन को...

Patliputra National Youth Parliament: पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 का शुभारंभ, सम्राट...

Patliputra National Youth Parliament, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को पटना के गोला रोड स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में...

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...