‘NDA कार्यकर्ता सम्मेलन के तीसरे चरण की शुरुआत में ही कार्यकर्ताओं में दिखा जोश’

अररिया : एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां आज किशनगंज और अररिया पहुंचा। तीसरे चरण में कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत सीमांचल के किशनगंज से हुई। यहां एनडीए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा और एनडीए के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने यहां जुटे उत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कार्यकर्ताओं के जोश से उत्साहित उपस्थित प्रदेश अध्यक्षों ने एक स्वर में आगामी विधानसभा में लक्ष्य भेदने की तैयारी करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने किशनगंज के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम और अररिया के अररिया कॉलेज स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है। हर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटें, घर-घर पहुंचे, सरकार की उपलब्धियों को बताएं और हर एक मतदाता को प्रेरित करें। हम सबकी मेहनत से एनडीए की जीत निश्चित है। उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि हम न केवल जीतेंगे बल्कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि सही अर्थों में कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं और वही जनसेवी सरकार भी बनाते हैं। यह आमसभा नहीं है। यह उन संघर्षशील कार्यकर्ताओं का जुटान है जो संबंधित पार्टी के विचार के साथ बूथ स्तर पर चुनाव लड़ते हैं। ये कार्यकर्ता रुकते नहीं, थकते नहीं, संघर्ष करते हैं विजय के लिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए का निरंतर विजय ही लक्ष्य है। एनडीए जनसेवा के लिए सरकार बनाती है और बनाती रहेगी। यह केवल हमारा संकल्प नहीं है बल्कि बिहार में जनता के समर्थन से हमने यह कर के दिखाया भी है। उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ता न केवल जीत का संकल्प लें बल्कि विपक्ष को उखाड़ फेंकने की शपथ लें। इस एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं का यहां जन सैलाब उमड़ा है, उससे साफ है कि आगामी चुनाव को लेकर बिहार के लोगों ने अपना निर्णय ले लिया है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां कार्यकर्ताओं की एकता से एनडीए मजबूत हो रहा है, वहीं विपक्षी दलों का गठबंधन बिखरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई लड़ाई को सबने देख लिया है। उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें बिहार के विकास की चिंता नहीं है। इस गठबंधन में शामिल एक दल के अध्यक्ष अब तो खुलेआम कहने लगे हैं कि हमारे बेटे को मुख्यमंत्री बना दो। दरअसल, इनकी चिंता अपने बेटे को लेकर है।

यह भी देखें :

इधर, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि विरोधियों को भ्रम, झूठ और अफवाह पर विश्वास है। अभी से ही राजद भ्रामक प्रचार में जुट गया है। उन्होंने कहा कि राजद के युवराज अभी से ही घोषणा रथ पर सवार होकर घोषणा पर घोषणा किए जा रहे हैं। वे जानते हैं कि जब उनकी सरकार ही बननी नहीं है तो वे कुछ भी घोषणा कर लें।उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाला चुनाव बेहद खास है और आज से ही हमें उसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि हाल में केंद्रीय बजट में बिहार को मिली सौगातों के बाद यहां की जनता खुश है। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश की जोड़ी से प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की विकास नीतियों को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। पिछला लोकसभा चुनाव और हाल में ही हुए उप चुनाव परिणाम इसके संकेत हैं। रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता कभी भी महागठबंधन की सरकार नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि राजद की पहचान ही भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने की रही है। बिहार की जनता फिर से उन्हें मौका कभी नहीं देने वाली है।

यह भी पढ़े : बिक्रमगंज में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, कई अवैध सामान बरामद

मंटू भगत की रिपोर्ट

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...