राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा कड़ी, कई इलाकों में नो फ्लाइंग जोन घोषित

रांची: राष्ट्रपति के प्रस्तावित 14 और 15 फरवरी के दौरे को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट, राजभवन और आयोजन स्थल बीआईटी मेसरा के आसपास के इलाकों को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रोन, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

इस संबंध में रांची एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने आदेश जारी किया है। 14 फरवरी को एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए राजभवन तक नो फ्लाइंग जोन प्रभावी रहेगा। 15 फरवरी को यह प्रतिबंध राजभवन से कांके रोड, रिंग रोड से नेवरी गोलचक्कर और बीआईटी मेसरा के 200 मीटर की परिधि में लागू रहेगा।

इसके अलावा, 14 फरवरी की सुबह 5 बजे से लेकर 15 फरवरी की रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा (Section 144) लागू रहेगी। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...