Advertisment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची दौरा, सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर आदेश जारी

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची में प्रस्तावित परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर रांची उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किया है।

चार जोन में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दिनांक 28 फरवरी 2024 को प्रस्तावित परिभ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण के लिए चार जोन में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्तियां दिनांक 28 फरवरी 2024 के पूर्वाह्न 8:00 बजे से राष्ट्रपति के प्रस्थान के 02 घंटा बाद तक प्रभावी रहेंगी।

पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा, रूट लाइनिंग के प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, कार्यक्रम स्थल में अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल-शौचालय व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वाहन पार्किंग, खाद्य पदार्थों की जांच आदि को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

कार्यक्रम की ब्रीफिंग एवं रिहर्सल

कार्यक्रम की ब्रीफिंग एवं रिहर्सल दिनांक 27 फरवरी 2023 को पूर्वाह्न 11:00 से केंद्रीय विश्वविद्यालय मनातू रांची में किया जाएगा। इसमें सभी दंडाधिकारी, सभी स्तर के पुलिस पदाधिकारी एवं बल को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।

नो ड्रोन जोन घोषित करने का आदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची परिभ्रमण के अवसर पर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के संपूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची रहेंगे। राष्ट्रपति के झारखंड परिवहन के दौरान संपूर्ण रूट लाइन एवं कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र को नो ड्रोन जोन घोषित करने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची को उपायुक्त द्वारा दिया गया है।

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...