Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ जाकर सूफी संत हजरत मख्दूम शाह कमालुद्दीन अहमद की मजार पर की चादरपोशी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी रविवार को मनेर शरीफ स्थित सूफी संत हजरत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 756वें उर्स मुबारक के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की और राज्य में स‌द्भाव, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली कायम रहने की दुआएं मांगी।

मनेर शरीफ खानकाह पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ खानकाह के गद्दीनशीं सैयद शाह तारिक सुहरवर्दी ऐनायतुल्लाह फिरदौसी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को टोपी और रूमाल भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आस्तान-ए-हजरत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी की मजार पर चादरपोशी की एवं दुआएं मांगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण तथा उर्स मुबारक में आए श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Nitish Maner 3 22Scope News

Nitish Maner 2 22Scope News

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री ने 38वें नेशनल गेम्स में लॉन बॉल की महिला ट्रिपल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार की बेटियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तराखंड में खेले जा रहे 38वें नेशनल गेम्स में लॉन बॉल की महिला ट्रिपल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार की बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 25 वर्षों के पश्चात् नेशनल गेम्स में बिहार के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर बिहार की बेटियों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत में बिहार की महिला टीम- पायल प्रीति, खुशबू कुमारी और निखत खातून ने असाधारण कौशल, धैर्य और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए लॉन बॉल में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे बिहार को उन पर गर्व है। सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बांका जिले को दी लगभग 363 करोड़ रुपए की सौगात

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...