Delhi Assembly Dissolved : आतिशी के इस्तीफा देते ही उपराज्यपाल ने की विधानसभा भंग

डिजिटल डेस्क : Delhi Assembly Dissolved – Delhi में आतिशी के इस्तीफा देते ही उपराज्यपाल ने की विधानसभा भंग। Delhi में विधानसभा चुनावों में AAP (आम आदमी पार्टी) को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद Delhi की CM आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

आतिशी पिछले साल 21 सितंबर को Delhi की CM बनीं थीं। वे दिल्ली की तीसरी महिला CM थीं।

CM पद से आतिशी के इस्तीफा देते ही उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने Delhi की सातवीं विधानसभा को भी भंग कर दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Delhi Assembly Dissolved – Delhi में सरकार बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा…

Delhi में विधानसभा चुनाव के आए परिणामों में भाजपा को  70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत थी। 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है।अब भाजपा ने Delhi में अपनी सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

ऐसे में अब सभी की नजरें Delhi के होने वाले नए CM के चेहरे पर है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा राज निवास पहुंचे। इसके अलावा बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार कैलाश गहलोत भी राज निवास पहुंचे।

इसी क्रम में गांधीनगर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात पर कहा कि यह बस एक शिष्टाचार मुलाकात थी।

दिल्ली में भाजपाइयों का जश्न
दिल्ली में भाजपाइयों का जश्न

अमित शाह के आवास पहुंचे जेपी नड्डा, भाजपा ने बुलाई विधायकों की बैठक

इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में Delhi का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर चर्चा हो सकती है।
इसी के साथ Delhi भाजपा ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। ये बैठक शाम 5 से शुरू होगी। बैठक लोकसभा वाइज होगी, जिसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रभारी बैजयंत पांडा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष मौजूद रहेंगे।
Delhi  भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘Delhi के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के लिए वोट दिया है। हमने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करेंगे। Delhi को विकसित राजधानी बनाएंगे।
..इंडिया गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं बची है, ये सब स्वार्थी लोग हैं…आतिशी को आत्मचिंतन करना चाहिए कि जब उनकी पार्टी के बड़े नेता चुनाव हार गए तो उन्हें सोचना चाहिए कि किस बात का जश्न मनाना है।’
दिल्ली में चुनावी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं की आतिशबाजी।
दिल्ली में चुनावी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं की आतिशबाजी।

Delhi में भाजपा की बैठकों के बीच बोले प्रवेश वर्मा – पिता के अधूर काम मेरे संकल्प…

भाजपा में शुरू हुई बैठकों के दौर के बीच नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘मेरे पिता का जीवन मेरे लिए प्रेरणा है। उनके अधूरे काम मेरे संकल्प हैं। जिस तरह से दिल्ली की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है, दिल्ली के सभी विधायक पीएम मोदी के विजन के मुताबिक दिल्ली को संवारने का काम करेंगे।
…दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है और इस जीत का श्रेय उन्हें जाता है। पूरा दिल्ली देहात बदहाल है क्योंकि सत्ता में रहने वाली पार्टियों ने इसे नजरअंदाज किया।
…अब यहां की जनता जानती है कि काम होगा। हमारी सरकार ने गुजरात में साबरमती रिवरफ्रंट बनाया और जिस तरह से पीएम मोदी ने कल कहा, यमुना हमारी प्राथमिकता होगी’।

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...