बेलहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देसी कट्टा, कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार

बांका : बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर जिला साइबर टीम ने बेलहर पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर रत्तोचक नवटोलिया गांव में शनिवार की देर रात्रि को मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। बेलहर एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की बेलहर थाना अंतर्गत रत्तोचक नवटोलिया गांव में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। जिसका पुलिस टीम के द्वारा उद्भेदन किया गया।

इस दौरान पुलिस और साइबर टीम ने एक घर के अंदर चल रहे फेक्ट्री में निर्मित और अर्ध निर्मित देशी पिस्टल, कारतूस, खोखा और हथियार बनाने की सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों की पहचान नंदन यादव एवं विभीषण यादव के रूप में किया गया है। पूछताछ के दौरान बताया कि मुंगेर से हथियार के कारीगर को बुलाकर हथियार बनाते थे एवं इलाके में बिक्री करते थे।

यह भी पढ़े : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 11 श्रद्धालु घायल, छह रेफर

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...