गया का कुख्यात तस्कर चढ़ा STF के हत्थे, पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश

गया: गया के कुख्यात हथियार तस्कर को एसटीएफ की टीम ने औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हथियार तस्कर पर गया के बेलागानाज थाना में मामला दर्ज था जिसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। गिरफ्तार हथियार तस्कर की पहचान गया के बेलागंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी अनुज चौधरी उर्फ़ अन्नू चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कुख्यात तस्कर के पास एसटीएफ की टीम ने एक फर्जी लाइसेंस भी बरामद किया है।

एसटीएफ की तरफ से जानकारी दी गई कि बीते वर्ष 18 अगस्त को पुलिस ने एक जगह छापेमारी की थी और इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए 7 डीबीबीएल गन, एक पिस्टल और 1500 कारतूस भी बरामद किया था। छापेमारी के दौरान कुख्यात तस्कर अन्नू चौधरी भागने में सफल रहा था जिसे अब एसटीएफ की टीम ने औरंगाबाद के बारुण से गिरफ्तार कर लिया है।

तस्कर अपने कई सहयोगी के साथ मिल कर गया, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल समेत कई अन्य जिलों में हथियार की तस्करी करता था और उसकी तलाश पुलिस को भी लंबे समय से कर रही थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Chhattisgarh में 31 नक्सली हुए ढेर, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

STF STF STF

STF

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...