PatnaZoo : बर्ड फ्लू से सतर्क संजय गांधी जैविक उद्यान, जू में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू

पटना : राजधानी के संजय गांधी जैविक उद्यान में बर्ड फ्लू पर रोकथाम लगाने के लिए जू प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पटना जू स्थित पक्षी घर में दुनिया के अलग-अलग कोने से आए अनोखे पक्षियों के लिए खास व्यवस्था की गई है। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए 24 घंटे केयर टेकर की तैनाती की गई है। ताकि बर्ड एवियरी की हर एक गति पर विशेष नजर रखी जा सकें।

Zoo में प्रवेश करने वाले सभी आगंतुकों के लिए गेट पर ही पोटाशियम पर मैगनेट से फूट वॉश करवाया जा रहा है – निदेशक हेमंत पाटिल

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि जू में प्रवेश करने वाले सभी आगंतुकों के लिए गेट पर ही पोटाशियम पर मैगनेट से फूट वॉश करवाया जा रहा है। ताकि आगंतुक व पक्षी देने को किसी प्रकार का संक्रमण नहीं हो।

Patna Zoo 1 22Scope News

पूरे Zoo में विशेष सैनिटेशन के लिए कोर्सोलिन व वीरकॉन्ड का छिड़काव

वहीं पटना जू के रेंज ऑफिसर अरविंद वर्मा ने कहा कि हर रोज नियमित तौर पर पूरे उद्यान को कोर्सोलिन व वीरकॉन्ड पदार्थ से सैनिटेशन किया जा रहा है। ताकि बर्ड फ्लू जैसी बीमारी पक्षियों को छू भी न सकें। इसके अलावा बर्ड ड्रापिंग से बचाने के लिए खास इंतजाम किया गया है। बता दें कि हाल ही में राजगीर जू सफारी से दो मादा शेरनियों को लाया गया है व पटना जू से एक मादा शेरनी पार्वती को राजगीर जू सफारी नालंदा भेजा गया है।

Patna Zoo 2 22Scope News

यह भी पढ़े : उपलब्धि : मुफ्त दवा उपलब्धता में बिहार 17वीं बार देश में नंबर-1…

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...