लूटपाट की घटना में कलेक्शन एजेंट युवक को अपराधियों ने मारी गोली

बेगूसराय : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान आईसीआईसीआई बैंक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव एजेंट को गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही साथ अपराधियों ने हथियार के बल पर एग्जिक्यूटिव कलेक्शन एजेंट से एक लाख रुपए की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के रमौली गाछी के समीप की है। घायल एग्जिक्यूटिव कलेक्शन एजेंट की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्राख गांव के रहने वाले शंभू देवा के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शंभू देवा कलेक्शन कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बखरी से बेगूसराय लौट रहे थे। तभी रास्ते में चार के संख्या में अपराधियों ने उसे घेर लिया।और लूटपाट करने लगा। जब लूटपाट का विरोध उसके द्वारा किया गया तो उसी से नाराज होकर अपराधियों ने उसे पहले जमकर पिटाई की फिर बाद में उसे गोली मार दिया। और गोली मारने के बाद उसके पास से एक लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए अपराधी फरार हो गए। वहीं स्थानीय मुखिया एवं लोगों के सहयोग से घायल शंभू देवा को इलाज के लिए मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।

यह भी देखें :

मिली जानकारी के अनुसार, घायल आइसीआइसीआइ बैंक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता है। वह देर शाम को काम खत्म कर पहसारा की ओर से बेगूसराय लौट रहा था। तभी नावकोठी थाना क्षेत्र के रमौली इलाके में घटना घटी है। युवक को पैर में गोली लगी है। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : VIP महिला चोर की हैरतअंगेज करतूत आई सामने

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Sarath Driving License Camp: सारठ में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप बना हंगामे...

Sarath Driving License Camp: झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के लिए आयोजित ब्लॉक-स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप को सारठ...

Koderma Education Crisis: 2 शिक्षक संभाल रहे 8 क्लास, स्कूल की...

Koderma Education Crisis: जिले के डोमचांच ब्लॉक की पुरनाडीह पंचायत में स्थित नवादा गाँव के 'गवर्नमेंट अपग्रेडेड मिडिल स्कूल' में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बुनियादी...

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की रेस रोमांचक, मेसी सबसे...

FIFA World Cup 2026 रांची: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के लिए 48 टीमों के बीच जो संघर्ष शुरू हुआ था वो अब...