भाई वीरेंद्र ने कहा- दिल्ली के स्थिति कुछ और बिहार की स्थिति कुछ और है

पटना : दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आज बड़ी बात कही दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्थिति कुछ और थी और बिहार की स्थिति कुछ और है। बिहार गौतम बुद्ध की धरती है।
बिहार समाजवादियों की गढ़ रही है। बिहार जब-जब अंगड़ाई ली है तब तक सत्ता परिवर्तन हुई है। इस बार भी परिवर्तन होगी और महागठबंधन की सरकार बनेगी तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि वहीं नौ लाख से अधिक कर्मचारियों को वेतन तक पिछले दो महीना से नहीं मिला। उसको लेकर उन्होंने कहा कि हम लोग खुद परेशान हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है, इस सरकार में और क्या अपेक्षाएँ रख सकते हैं। कर्मचारी तक का वेतन सरकार रोक कर रखा है। अगर तकनीकी खराबी है तो सरकार कब तक सही करेगी वह जवाब दें। इसके साथ ही साथ उन्होंने बागी विधायकों को कार्रवाई को लेकर कहा कि जब विधानसभा का बजट सत्र शुरुआत होगी, उस समय हम लोग मुद्दा उठाएंगे की सदस्यता खत्म की जाए।

यह भी पढ़े : दिल्ली रिजल्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- यह जनता का निर्णय है, विपक्ष करें स्वीकार

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...