PM के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए बिहार के दो छात्र, ACS ने दोनों से की मुलाकात…

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ की। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण आज किया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बिहार के टी मॉडल इंटर महाविद्यालय गया के छात्र विराज कुमार और शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय मधुबनी की छात्रा अंशु प्रिया भी शामिल हुई।

इस दौरान दोनों छात्रों ने प्रधानमंत्री के कई सवालों का जवाब दिया तो अपना सवाल भी प्रधानमन्त्री से किया और परीक्षा के समय मानसिक दबाव से बचने का तरीका भी सीखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही सहज अंदाज में छात्रों से बातचीत की और उन्हें यह समझाया कि यह परीक्षा सिर्फ कक्षाओं में आगे बढने के लिए है न कि जिंदगी की अंतिम परीक्षा इसलिए परीक्षाओं को सहज रूप से लें और मानसिक दबाव में न आएं।

प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्र विराज कुमार और छात्रा अंशु प्रिया से बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने सोमवार को मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि बिहार के दो छात्रों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। दोनों छात्रों को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने और उनसे आशीर्वाद लेने का भी अवसर प्राप्त हुआ।

उन बच्चों के प्रदर्शन से शिक्षा विभाग गौरवान्वित है। आज हमने उनके साथ मुलाकात की और प्रधानमंत्री के साथ हुए विमर्श पर भी चर्चा की। यह एक बेहद खास पल था और छात्रों ने भी प्रधानमंत्री के साथ बिताये वक्त के बारे में बताया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    महाकुंभ में श्रद्धालुओं के सैलाब के बीच राष्ट्रपति ने संगम में पावन डुबकी लगाकर की देश की मंगलकामना

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM PM PM

PM

WhatsApp SIM Binding Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है...

 WhatsApp और Telegram के लिए SIM Binding Rule लागू करने की तैयारी है। 31 दिसंबर 2026 तक तकनीकी बदलाव और 1 जनवरी 2027 से...

JTET 2026: 1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, एडमिट...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। अंग्रेजी से स्नातक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में शिक्षक कोटि सामाजिक अध्ययन दर्ज होने से परेशानी...

Jharkhand Transport News: झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 बस...

 झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 अंतरराज्यीय बस रूटों का प्रस्ताव जारी हुआ है। परिवहन विभाग ने 30 दिनों में आपत्ति और सुझाव...