बेखौफ हुए अपराधी ! चाय दुकानदार को चाकू से गोदा

भागलपुर : भागलपुर में अपराधियों का तांडव जारी है. आये दिन किसी किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला गुरूवार की शाम की है. जहां अपराधियों ने चाय दूकानदार को अपना निशाना बनाया. रेलवे स्टेशन नाथनगर के समीप सुखराज राय उच्च विद्यालय के पास अपराधियों ने चाय दुकानदार पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल युवक की पहचान गोपी साह के रूप में हुई है. हालांकि वह अभी घटना के बाबत कुछ भी बोल नही पा रहा है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल नाथनगर ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना के सूचना पाकर नाथनगर इंस्पेक्टर दल-बल मौके पर पहुंचे और आसपास के दुकानदारों से घटना की जानकारी ली. मामले में आस-पास के कोई भी दुकानदार कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. मामले पर इंस्पेक्टर मो.सज्जाद हुसैन ने बताया कि घायल का इलाज मायागंज अस्पताल में हो रहा है. बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलास का कहना है कि घटना का अंजाम किस कारणों से दिया गया है, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.

रिपोर्ट : नंदन झा

अब हाईकोर्ट की शरण में मोरहाबादी के फुटकर दुकानदार

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...