Breaking : पटना बाईपास का लगा भीषण जाम

पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। पटना बाईपास का भीषण जाम लगा है। बताया जा रहा है कि 25 से 30 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा है। फुलवारीशरीफ से होते हुए दीदारगंज तक यह लंबा जाम लगा हुआ है। बता दें कि पटना स्थित बाइपास पर आए दिन घंटों जाम देखने को मिल रहा है। साथ ही महात्मा गांधी सेतू पर भी गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें कई किलोमीटर तक देखने को मिल रहा है। इससे आम लोगों का कहीं आना जाना काफी मुश्किल हो रहा है।

आपको बता दें कि बाइपास पर रविवार की सुबह भीषण जाम लग गया। हालत यह हुई कि जीरो माइल से लेकर सिपारा तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सिपारा की ओर से जीरो माइल आने वाले लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण जाम को देख छोटे वाहन चालक बाइपास से सटे संपर्क पथ में घुस गए, जिसके कारण 90 फुट, जगनपुरा, संजय नगर, खेमनीचक और ट्रांसपोर्ट नगर समेत शहरी इलाकों में भी जाम लग गया। भीषण जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस आनन-फानन में भारी वाहनों को मसौढ़ी की ओर डायवर्ट करने लगी। जाम में फंसे जयप्रकाश ने बताया कि सुबह से दोपहर एक बजे तक जाम की समस्या बनी रही।

यह भी पढ़े : पटना के JP Bridge पर भीषण जाम, घंटों रेंगती रहीं गाड़ियां

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...