राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव, बाईपास पर भारी जाम

पटना : देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 25 फरवरी को पीएमसीएच शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी पटना पहुंच रही है। जिसको लेकर पटना के ट्रैफिक रूट में काफी बदलाव किया गया है। साथ ही राष्ट्रपति आज दिन भर पटना में रही रहेंगी और रात को राजभवन में विश्राम करेंगी। कल यानी 26 फरवरी को सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

पटना के बाईपास पर लगा भारी जाम

पटना में ट्रैफिक रूट में बदलाव के कारण बाईपास में सुबह से ही भारी जाम लगा हुआ है। बाईपास पर रोड पर भारी संख्या में लंबी-लंबी गाड़ियों की कतार लगी हुई है। आम लोगों की आने जाने में काफी परिशानी हो रही है। आम लोगों को दफ्तर जाने के लिए भी लेट हो रही है। इसके चलते पटना में ट्रैफिक व्यवस्था 25 और 26 फरवरी को बदली रहेगी।

यह भी देखें :

पटना की ट्रैफिक में बड़े बदलाव

राष्ट्रपति मुर्मू के पटना आगमन पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से लेकर वीवीआईपी मूवमेंट खत्म होने तक और 26 फरवरी को सुबह नौ बजे से वीवीआईपी मूवमेंट खत्म होने तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। यह बदलाव राष्ट्रपति के पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में शामिल होने के कारण किया गया है। इस दौरान कई मुख्य मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही रुकेगी। पटना पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है। रास्तों पर आम लोगों के वाहनों पर रोक रहेगी। हवाई अड्डा जाने के लिए अलग रास्ते बताए गए हैं।

ट्रक हो गया था खराब, बुलायी गई क्रेन, पुलिस छूड़ा रही है जाम

बाईपास स्थित धनुकी मोड़ के पास एक ट्रक खराब हो गया था, जिससे क्रेन की मदद से हटा लिया गया है। यातायात का परिचालन आधा घंटा के लिए बाधित हो गया था। अभी यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात का परिचालन सामान्य गति से कराया जा रहा है। पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने इसकी जानकारी दी।

बख्तियारपुर बाईपास टोल से फुलवारीशरीफ तक जाम

पटना जिला के बख्तियारपुर बाईपास टोल रोड से होते हुए फुलवारीशरीफ तक जाम लगा है। दोनों साइड अप एंड डाउन बुरी तरह से प्रभावित है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के द्वारा बोर्ड और प्लस टू की एग्जामिनेशन संचालित किया जा रहे हैं। जिसमें कितने ही बच्चों के एग्जाम छूट चुके हैं।

यह भी पढ़े : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी पटना, PMCH के शताब्दी समारोह में होंगी शामिल

महीप राज और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...