रांची: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन से बाहर आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने का कि जेपीएससी पीटी परीक्षा परिणाम मामले में सरकार को जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए. हमने पार्टी स्तर पर भी इस मामले को प्रमुखता से रखी है, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अधिवेशन के दौरान भी इस मुद्दे को रखूंगा.
गुरूवार रात मुख्यमंत्री आवास पर हेमंत सोरेन सरकार के विधायकों की बैठक हुई थी. जिसमें झामुमो और राजद के विधायक मौजदू रहे. लेकिन कांग्रेस के किसी भी विधायक ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया.
इस संबंध में लोबिन हेम्ब्रम से बात करने पर उन्होंने इशारे में कहा कि कांग्रेसी विधायक बैठक में नहीं आए, इसका मतलब कुछ तो बात जरूर है. उनसे पूछा गया कि सरकार में सबकुछ ठीक चल रहा है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ठीक चलता तो ऐसा नहीं चलता.
फिलहाल झारखंड राज्य में 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक शीतकालीन विधानसभा सत्र चल रहा है. इस दौरान जेपीएससी सहित कई मुद्दे सदन में गहराए हुए हैं. जिसपर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है. आलम यह है कि जेपीएससी मामले में सत्ता पक्ष के भी कुछ लोग सरकार को मामले में ध्यान देने का आग्रह कर रहे हैं.
रिपोर्ट- मदन
लोबिन हेम्ब्रम के बदले सुर कहा दिशोम गुरु के आदेश पर अपना सर काट कर उनके चरणों पर रख दूंगा


















