खूनी संघर्ष! पोखर की मिट्टी के विवाद में युवक पर चाकू, पिस्टल व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, SSP से लगाई न्याय की गुहार

दरभंगा : दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के गोडैला गांव में पोखर की मिट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खूनी संघर्ष में बदल गया है। पीड़ित साकेत कुमार मिश्रा ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के सात लोगों ने उन्हें सुनसान सड़क पर घेरकर चाकू, पिस्टल और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले पीएचसी हनुमाननगर और बाद में बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया।

30 जून को उन्होंने लशकारा चौक स्थित सुद्धी सिंह पोखर से अपनी हिस्सेदारी की मिट्टी आवासीय भूमि की भराई के लिए कटवाई थी – पीड़ित साकेत

पीड़ित साकेत कुमार मिश्रा ने बताया कि 30 जून को उन्होंने लशकारा चौक स्थित सुद्धी सिंह पोखर से अपनी हिस्सेदारी की मिट्टी आवासीय भूमि की भराई के लिए कटवाई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने उन पर दूसरे की मिट्टी काटने का आरोप लगाते हुए लगातार जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। 24 जुलाई की रात दूध सेंटर से लौटने के क्रम में आरोपितों ने उन्हें घेर लिया। हमारे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें हम बुरी तरह घायल हो गए और किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से निकले।

Darbhanga Maut 1 22Scope News

इस मामले में 2 जुलाई को विशनपुर थाना में लिखित शिकायत भी दी गई थी – पीड़ित की मां

पीड़ित की मां धर्मशीला देवी ने बताया कि इस मामले में दो जुलाई को विशनपुर थाना में लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि 24 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे, जब साकेत दूध सेंटर से लौट रहे थे, तभी सुनसान रास्ते में आरोपितों ने उन्हें घेर लिया। चाकू से गर्दन पर वार किया गया, दो लोगों ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी, जबकि अन्य लोगों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट की।

Darbhanga Maut 2 1 22Scope News

स्थानीय थाना से कार्रवाई नहीं होने के कारण पूरा परिवार दरभंगा के SSP से मिला और सुरक्षा के साथ न्याय की मांग की – पीड़ित के भाई

पीड़ित के भाई सिंटू मिश्रा ने कहा कि स्थानीय थाना से कार्रवाई नहीं होने के कारण पूरा परिवार दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिला और सुरक्षा के साथ न्याय की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग उनके हिस्से की तालाब की जमीन हड़पने की नीयत से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Darbhanga Maut 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल काट देते हैं बदमाश, पुलिस के हाथ खाली

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...