नीतीश आज Gaya में करेंगे प्रगति यात्रा, देंगे कई बड़ी सौगात

गया : प्रगति यात्रा की तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 13 फरवरी को गया में रहेंगे। गया में मुख्यमंत्री का कई घंटे का यहां कार्यक्रम है। इस क्रम में सीएम गया जिले के बोधगया के आदर्श गांव बतारसपुर, इमामगंज के लावावार और गया शहर स्थित प्रभावती अस्पताल जाएंगे। प्रभावती अस्पताल में 48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले स्मार्ट हॉस्पिटल में से पहले फेज में बने 29 करोड़ रुपए के अस्पताल भवन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14.37 अरब रुपए की राशि से कई विभिन्न योजनाओं की सौगात गया को देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गया में बड़ा उत्साह है।

मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री गया के छोटे से गांव बतारसपुर जाएंगे। बतसपुर एक आदर्श गांव घोषित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बतसपुर गांव में सम्राट अशोक वाटिका और महात्मा गांधी खेल मैदान हाई स्कूल का उद्घाटन करेंगे। जबकि गोवर्धन योजना और मनरेगा से बने माया सरोवर का भी अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे और समीक्षा बैठक भी करेंगे।

यह भी पढ़े : नक्सल क्षेत्र इमामगंज में कल आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

यह भी देखें : 

 

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...

Bokaro ACB raid: बोकारो में एसीबी का बड़ा एक्शन, 8 हजार...

Bokaro ACB raid: एक बड़े ऑपरेशन में, धनबाद के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बोकारो ज़िले के पेटरवार ब्लॉक ऑफिस में ₹8,000 की रिश्वत लेते...

Patna Traffic Jam पर सरकार सख्त: बेली रोड पर नहीं रुकेगा...

पटना में जाम की समस्या के समाधान के लिए मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बेली रोड पर ट्रैफिक बाधित नहीं...