रजौली पुलिस व वन विभाग के टीमों ने अफीम की खेती को किया विनष्ट

अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ रजौली पुलिस का अभियान

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र में घने जंगल की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ रजौली पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में 12 फरवरी को पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देशन में रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटयड़ के पेल्मो करणपुर जंगल में रजौली अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार व वन विभाग रेंजर मनोज कुमार के नेतृत्व में जिला बल एवं वन विभाग जवानों द्वारा छापेमारी किया गया। ये सफलता अर्जित की है।

खेत में लगी अफीम की फसल लगभग तैयार हालत में थी

सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार पेल्मो करणपुर जंगल में छोटी पहाड़ी की घाटियों के बीच छुपी हुई खेत में लगी अफीम की फसल लगभग तैयार हालत में थी। अगर समय रहते इसको ध्वस्त नहीं किया जाता तो करोड़ों के मूल्य का नशा बाजार तक पहुंच जाता। रजौली पुलिस एवं वन विभाग के जवानों की कार्यवाही कई दिनों की लगातार प्लानिंग एवं सटीक आसूचना संकलन के बदौलत सफल हो सकी है।

यह भी देखें :

कई एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम की फसल को किया नष्ट 

गौरतलब हो कि एक वर्ष पूर्व 18 फरवरी 2024 को भी रजौली पुलिस द्वारा जंगल की आड़ में लगी लगभग कई एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया था। वहीं एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि वन विभाग के द्वारा आवेदन मिलने के बाद प्राथमिक की दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया है कि अगर कोई भी व्यक्ति रजौली अनुमंडल में अफीम की खेती कर रही है उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : शॉर्ट सर्किट से सब्जी दुकान में लगी आग

अनिल कुमार की रिपोर्ट

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...

Ranchi Crime News: अरगोड़ा में चेन स्नैचरों का आतंक, तीन दिनों...

 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गई। हरमू में हुई दोनों घटनाओं...