Advertisment

Hazaribagh : पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 5 एकड़ में लगे अफीम की खेती नष्ट…

Hazaribagh : चौपारण थाना क्षेत्र के जगोडीह जंगल में पु0अ0नि0 अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी, चौपारण, थाना के सशस्त्र बल तथा वन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 5 एकड़ वन भूमि पर लगे अवैध अफीम पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया।

इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अफीम की खेती के खिलाफ जिले भर में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों को बड़ा झटका लगा है।

अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी-पुलिस अधीक्षक

एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चौपारण के आस पास अफीम तस्करों के द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी जिसे अभियान चलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस व वन विभाग के संयुक्त कारवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की पुलिस जब स्थल पर पहुंची तो वहां पाया गया कि अफीम के पौधे उग आए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है और उसे नष्ट भी किया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा अफीम की खेती करने वाले लोगों को भी चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

चंदन राणा की रिपोर्ट—

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...