Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर राजधानी में इस दिन से वाहनों की नो एंट्री…

Ranchi : 14 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर राजधानी रांची आ रही हैं। इस दौरान महामहिम बीआईटी मेसरा में होने वाले प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली हैं। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राजभवन में राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेगी और 15 फरवरी को वापस दिल्ली लौट जायेंगी। महामहिम के रांची आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें- Deoghar Murder : लहूलुहान हुई सड़क! घात लगाए अपराधियों ने मारा बम, शिक्षक की मौत… 

14 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। वहीं दोपहर 3 बजे से रात के 7 बजे तक शहर में छोटे मालवाहन वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान दिन के 3 बजे से 6 बजे तक कांके, रातु, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर से मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली रोड से होकर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।

Ranchi : दोपहर  3 बजे से शाम 6 बजे तक वाहन का उपयोग करने से बचे

दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग कम से कम करने से बचे। कांके रोड, रातु रोड, कटहल मोड़, काठीटांड की ओर से शहर की ओर आने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड़, लालपुर चौक, कांटाटोली रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते हैं। आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Deoghar Murder : लहूलुहान हुई सड़क! घात लगाए अपराधियों ने मारा बम, शिक्षक की मौत… 

वहीं 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दिन पलामू , गढ़वा, लातेहार, गुमला की ओर से आने वाले बड़े वाहन काठीटांड, तिलता चौक से दायें मुड़कर रिंग रोड से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।

जमशेदपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिनको पलामू की ओर जाना है, वे सभी रामपुर रिंग रोड चौक से बायें मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं। हजारीबाग की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिसको पलामू, गुमला की ओर जाना हो, वे नेवरी (विकास) रिंग रोड चौक से बायें मोड़कर रामपुर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

कांके रिंग रोड चौक से पहुंचेंगे गंतव्य तक

पिठौरिया की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन कांके रिंग रोड चौक से दायें मुड़कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। कांके की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले सभी छोटी वाहन सुबह 09:30 बजे से सुबह 11:00 बजे तक रिंग रोड़ से होकर पिस्का मोड़, पंड़रा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। वहीं रांची रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहन मेन रोड से होकर फ्लाई ओवर के नीचे से बहु बाजार होते हुए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Suicide : पेड़ से लटका मिला ECL कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस 

सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक कांके रिंग रोड से नेवरी रिंग रोड तक सडक का उपयोग कम से कम करें। सुबह 09:30 बजे से 01:30 बजे तक नेवरी रिंग रोड से बीआईटी मोड तक सड़क का उपयोग कम से कम करें। बीआईटी मोड से बुटी मोड, कांटाटोली चौक, फ्लाईओवर, सिरम टोली चौक, सुजाता चौक, डोरंडा थाना चौक, हिनू चौक तक सड़क का इस्तेमाल कम से कम करें।

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...